Join Group

Tata Tigor EV: सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 315 Km की रेंज और धांसू फीचर्स

Tata कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का नाम तेजी से फैला रही है और अब Tata Tigor EV New Model 2025 मार्केट में आते ही काफी चर्चा में है। ये कार उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं। दमदार लुक, शानदार रेंज और बजट फ्रेंडली कीमत के साथ ये कार लोगों का दिल जीत रही है। अगर आप भी इस कार को खरीदने का सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, क्योंकि यहां मैं आपको Tata Tigor EV के फीचर्स, रेंज और कीमत के बारे में विस्तार से बताने जा रहा हूँ।

Tata Tigor EV 2025 का इंजन और बैटरी पावर

Tata Tigor EV में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 315 किलोमीटर तक की रेंज निकाल कर देती है। इस कार की टॉप स्पीड करीब 120 Km/h है। अगर चार्जिंग की बात करें तो आप इस कार को DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 1 घंटे से भी कम समय में 80% तक चार्ज कर सकते हैं, जबकि नॉर्मल AC चार्जर से इसे पूरा चार्ज करने में 9 से 10 घंटे का समय लगता है।

Tata Tigor EV 2025 के शानदार फीचर्स

इस इलेक्ट्रिक कार में आपको कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED हेडलैंप्स, DRLs, Alloy Wheels और ड्यूल टोन इंटीरियर का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेफ्टी के लिए Dual एयरबैग, ABS + EBD, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Tata Tigor EV New Model 2025 की कीमत

अगर कीमत की बात करें तो Tata Tigor EV का बेस वेरिएंट लगभग ₹12.49 लाख से शुरू होता है और इसका टॉप वेरिएंट करीब ₹13.75 लाख तक जाता है। इस कीमत में ये कार भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक सेडान बन जाती है।

Leave a Comment