Honda ने अपनी पॉपुलर सेडान Honda Amaze 2025 को नए अवतार में लॉन्च किया है। नई Amaze अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश लुक, बेहतरीन फी.चर्स और पूरी तरह से सेफ्टी के साथ आती है। अगर आप एक ऐसी सेडान चाहते हैं जो दिखने में प्रीमियम लगे और राइडिंग एक्सपीरियंस भी दमदार हो, तो Honda Amaze 2025 आपके लिए परफेक्ट है।
Honda Amaze 2025 का इंजन और परफॉर्मेंस
इस नई Amaze में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। गियरबॉक्स ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक दोनों दिए गए हैं।
माइलेज की बात करें तो मैन्युअल वेरिएंट लगभग 18.6 km/l और CVT वेरिएंट में 19.4 km/l तक माइलेज देती है, जिससे ये शहर और हाइवे दोनों में बढ़िया है।
Honda Amaze 2025 के फीचर्स
इस नई सेडान में कई मॉडर्न और सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6 एयरबैग्स, Honda Sensing ADAS, LaneWatch कैमरा, रियर पार्किंग कैमरा, ABS + EBD और Vehicle Stability Assist जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।
इसके अलावा इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम ड्यूल-टोन इंटीरियर्स भी शामिल हैं।
Honda Amaze 2025 का डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो Amaze 2025 में नया ग्रिल, LED हेडलाइट्स और स्लीक टेललाइट्स दिए गए हैं। इसका प्रीमियम ड्यूल-टोन इंटीरियर्स और अपडेटेड बॉडी ग्राफिक्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
Honda Amaze 2025 की कीमत
- V MT: ₹7.99 लाख
- VX MT: ₹9.10 लाख
- ZX MT: ₹9.70 लाख
- V CVT: ₹9.20 लाख
- VX CVT: ₹10.00 लाख
- ZX CVT: ₹10.90 लाख
(सभी एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार)