Mahindra कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Bolero का नया वेरिएंट B8 लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल पुराने वर्जन से ज्यादा पावरफुल और मॉडर्न फीचर्स के साथ आता है। Mahindra Bolero को हमेशा से इसके दमदार लुक और मजबूती के लिए जाना जाता है, और अब 2025 में कंपनी ने इसे और भी अपग्रेड कर दिया है। अगर आप भी इस SUV को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, क्योंकि यहां मैं आपको Mahindra Bolero B8 के इंजन, फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी देने जा रहा हूँ।
Mahindra Bolero B8 2025 का इंजन और माइलेज
Mahindra Bolero B8 में 1.5 लीटर का mHawk75 डीजल इंजन मिलता है जो 76 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आपको 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। यह SUV रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है जो इसे और भी ज्यादा पावरफुल बनाता है। माइलेज की बात करें तो यह SUV करीब 16 kmpl का माइलेज देती है जो इसके सेगमेंट में काफी बढ़िया है।
Mahindra Bolero B8 2025 के शानदार फीचर्स
Mahindra ने इस नए वेरिएंट में कई मॉडर्न फीचर्स जोड़े हैं। इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो Bolero में पहली बार देखने को मिलता है। इसके साथ ही स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, USB-C चार्जिंग पोर्ट, लेदर सीट कवर और दरवाजों पर बॉटल होल्डर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बाहरी लुक की बात करें तो इसमें नया ग्रिल डिज़ाइन, स्टेल्थ ब्लैक कलर ऑप्शन और नया फ्रंट बम्पर दिया गया है जो इसे पहले से और ज्यादा प्रीमियम बनाता है।
Mahindra Bolero B8 2025 की कीमत
अगर कीमत की बात करें तो Mahindra Bolero B8 की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख रखी गई है। इसके नीचे वाले वेरिएंट जैसे Bolero B4 ₹7.99 लाख, B6 ₹8.69 लाख और B6(O) ₹9.09 लाख में उपलब्ध हैं।
Mahindra Bolero B8 क्यों खरीदे
अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जो गांव की सड़कों से लेकर शहर की ट्रैफिक तक हर जगह बढ़िया परफॉर्म करे, तो Mahindra Bolero B8 आपके लिए परफेक्ट है। इसमें दमदार इंजन, मजबूत बॉडी और अब नए फीचर्स का कॉम्बिनेशन है जो इसे पहले से कहीं ज्यादा शानदार बनाता है।